फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water

तलाई, पिपलीधार, चिल्लड़ी में पेयजल किल्लत से लोग परेशान

Thu, 02 Jul 2020 08:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दत्तनगर पंचायत के तलाई, पिपलीधार और चिलड़ी गांव बीते कई माह से पेयजल की समस्या बनी हुई है। नवयुवक मंडल निरसू ने जल शक्ति विभाग रामपुर के एसडीओ किशोर शर्मा को ज्ञापन सौंप कर जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

युवक मंडल प्रधान जॉनी कायथ ने कहा कि तलाई, पिपलीधार और चिलड़ी गांव में कई महीनों से पानी की समस्या चल रही है। जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइन राजपुरा होते हुए कुमसू गांव से आगे पिपलीधार तक जाती है। इस लाइन से केवल कुमसू गांव के लोग ही लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि यहां से आगे रहने वाली आबादी बीते कई माह से पेयजल संकट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से उक्त गांव के ग्रामीणों को पेयजल और सिंचाई सुविधा से लाभान्वित करने की मांग की है। उन्होंने पिपलीधार में फिल्टर टैंक की भी समय-समय पर साफ-सफाई करने की मांग की है। एसडीओ किशोर शर्मा ने युवक मंडल को समस्या का व्यवस्थित समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed