नित्थर (कुल्लू)। नित्थर और आसपास के स्कूलों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पंचायत समिति अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर की ओर से वाटर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं, ताकि बच्चों और मरीजों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर का कहना है कि निरमंड ब्लॉक के कई विद्यालयों में वाटर प्यूरीफायर लगाए जा रहे हैं। पंचायत समिति की ओर से कुल 47 वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएंगे, जिसमें से 25 विभिन्न स्कूलों में लगा दिए गए हैं, जिसमें राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय आनस, मोईन, नित्थर, शनाह, गड़ेज, टिकरी, बड़ीधार, बायल, चायल, बागीपुल, ठारला, जाओं, सराहन जैसे कई स्कूलों और सीएचसी नित्थर में लगा दिए गए हैं। अभी कई जगह लगाने को हैं। स्कूलों के अध्यापकों और स्टाफ ने इसके लिए पंचायत समिति अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर आभार जताया है।
-संवाद