फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water purifier will be installed in Rampur PHC

पीएचसी रामपुर में स्थापित होगा वॉटर प्यूरीफायर

Fri, 19 Mar 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Water purifier will be installed in Rampur PHC
बीएमओ रामपुर डा. आरके नेगी बैठक की अध्यक्षता करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर की रोगी कल्याण समिति की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएमओ डॉ. आरके नेगी ने की। बैठक में वर्ष 2019-20 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए साढ़े तीन लाख का अनुमानित बजट निर्धारित किया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति और अस्पताल से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की हुई।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि इस वित्त वर्ष में रोगी कल्याण समिति के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की छत्त की मरम्मत के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल में खराब पड़ी बिजली, पेयजल लाइनें और अन्य मरम्मत कार्यों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए दस हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में अन्य मरम्मत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर रोगी कल्याण समिति से पैसा खर्च किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के लिए वाटर प्यूरीफायर भी इसी वित्तीय वर्ष में अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। वहीं, अस्पताल के लिए स्ट्रेचर, इमरजेंसी दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, फर्स्ट एड बॉक्स और पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे। इस मौके पर डॉ. भारती आजाद सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed