फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water problem

डेढ़ घंटे के बजाय बीस मिनट मिल रहा पीने का पानी

Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार में आजकल पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालत यह है कि सार्वजनिक नल में डेढ़ घंटे के बजाय सिर्फ बीस मिनट ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे दुकानदारों समेत यहां आने वालों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। दुकानदारों ने विभाग से समयानुसार सप्लाई देने की मांग की है। कहा कि यह सिलसिला करीब एक माह से लगातार जारी है। लोगों को पर्याप्त पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ बाजार के कारोबारी प्रवीण सोनी, ज्ञान चंद, चंपी देवी, अनिल कुमार और जगदेव चंद ने कहा कि उन्हें करीब एक माह से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग डेढ़ घंटे के बजाय 20 मिनट की पेयजल सप्लाई दे रहा है। इसके बाद लोगों को सारा दिन पानी के लिए भटकना पड़ता है। सार्वजनिक नल से पानी सप्लाई का समय डेढ़ से तीन बजे तक है, जबकि 20 मिनट तक ही पेयजल दिया जा रहा है। दुकानदारों को पानी के लिए दो से तीन घंटे इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन समय से पहले ही पानी बंद हो जाने के कारण परेशानी हो रही है। जूनियर इंजीनियर प्रदीप ने बताया कि ऐसी कोई समस्या नहीं है। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कौशल ने कहा कि समस्या के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जेई को निर्देश देकर समस्या का समाधान किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed