{"_id":"5d273f848ebc3e6d057468d2","slug":"water-problem-rampur-hp-news-sml3000536102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा के प्रगतिनगर में भवन निमार्ण से निकला मलवा डार जा रहा गिरी खंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा के प्रगतिनगर में भवन निमार्ण से निकला मलवा डार जा रहा गिरी खंड में
विज्ञापन
water problem
कोटखाई। गुम्मा के प्रगति नगर कॉलेज के आसपास हो भवनों के निर्माण का मलबा गिरी खड्ड में ठिकाने लगाया जा रहा है। इससे खड्ड का बहाव बदलने लगा है और लोगों की जमीन का कटाव शुरू हो गया है। इसके अलावा खड्ड से गुम्मा बाजार के लिए चल रही उठाई पेयजल योजना का पानी भी दूषित हो रहा है। इससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन समस्या पर मौन पर बैठा है। अब तक कोई कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। इससे लोगों में रोष है।
गुम्मा बाजार के दिनेश कुमार, संजीव शर्मा, सुमित, सुक्षम, सृजन, ईश्वर दास बताया कि गिरी खड्ड से गुम्मा बाजार के लगभग तीन हजार लोगों को पानी की सप्लाई होता है। खड्ड में मलबा गिरने से पानी मटमैला हो गया है। इसकी सप्लाई लोगों के घरों तक पहुंच रही है। इससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। गुम्मा बाजार में करीब दो सौ दुकानों सहित ढाबे और होटल चल रहे हैं। कॉलेज के आसपास आजकल कई भवनों का निर्माण कार्य चला हुआ है। निर्माण के दौरान निकलने वाला मलबा गिरी खड्ड में डंप किया जा रहा है। मलबा ठिकाने लगाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि खड्ड में मलबा डंप करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वन भूमि पर अवैध तौर पर हो रही डंपिंग को रोका जाए।
---
वन परिक्षेत्र अधिकारी श्यामानंद ने कहा अभी तक गिरी खड्ड में मलबा डंप करने की सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच की जाएगी। अवैध तरीके से मलबा गिराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।