फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   water problem in Nirmand

निरमंड के कुंडाकोड गांव में गहराया पेयजल संकट

Tue, 02 Feb 2021 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। आउटर सराज की निरमंड तहसील के तहत आने वाले कुंडाकोड गांव में ग्रामीण पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को कई दिन तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पेयजल लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विकास खंड निरमंड की भालसी पंचायत के तहत आने वाले कुंडाकोड गांव में पेयजल की समस्या काफी समय से है। पेयजल की तलाश में लोगों को सारा दिन भटकना पड़ता है। कुंडाकोड गांव के आसपास न तो कोई हैंडपंप है और न ही पानी का कोई प्राकृतिक स्रोत। ऐसे में ग्रामीण कई किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है। ग्रामीण सुरेश चंद, काशीनाथ, पूर्ण दास, जगदीश कुमार, गोपाल चंद माथुर, हीरा देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य लोगों ने कहा कि पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीण खासी दिक्कतें झेल रहे हैं। पशुओं को भी पानी मुहैया करवाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग निरमंड के सहायक अभियंता नवल किशोर ने कहा कि समस्या को लेकर ग्रामीण उनसे मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि 2-3 दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed