फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water power department installed two hand pumps in Moin village

Rampur Bushahar News: मोईन गांव में दो हैंडपंप लगाए जल शक्ति विभाग

Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन टूटने पर ग्रामीणों के लिए न तो बावड़ी, नही कोई प्राकृतिक स्रोत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के मोईन गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से दो हैंडपंप लगाने की मांग उठाई है। गांव की करीब पांच सौ आबादी है। बरसात के दौरान पेयजल लाइन टूटने पर पानी के लिए तरस जाते हैं। हाल में हुई भारी बारिश से गांव के लोगों को 10 दिन बाद भी पीने का पानी नसीब नहीं हुआ है। यहां पर न तो बावड़ी है और न ही कोई अन्य पानी का स्रोत है। प्रदीप ठाकुर, बलबीर चौहान, सुनील ठाकुर और पद्म सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कम से कम दो हैंड पंप लगने चाहिए ताकि लोग पानी की पाइपलाइन टूटने पर हैंडपंप से पानी भर सकें। नित्थर के मुख्य बाजार में लगा हैंडपंप भी कई महीने से खराब पड़ा है, जिसकी सुध विभाग नहीं ले रहा है। यह हैंड पंप दर्जनों लोगों की प्यास बुझाता है। इसको ठीक करना भी अति आवश्यक है। स्थानीय लोगों कपिल ठाकुर, विजय बलवीर और अन्य कई लोगों का कहना है कि इस हैंडपंप से बाजार में रहने वालों के कई परिवार जब पानी नहीं होता है, उस समय पानी भरते हैं। नित्थर के जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि कि बाजार में लगे हैंडपंप को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। कई वर्षों से नए हैंडपंप नहीं लगाए जा रहे हैं। मोईन के लिए नित्थर से नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article