{"_id":"67c19c1a75b32fbadf05de12","slug":"water-level-of-giri-khad-increased-due-to-rain-in-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-130625-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में बारिश से गिरि खड्ड का बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में बारिश से गिरि खड्ड का बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
ठियोग में लगातार बारिश होने से सड़क में बह रहा है गंदा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पिछले दो दिनों से ठियोग और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश किसानों-बागवानों के लिए राहत ले आई है। रिमिझिम बारिश से एक ओर जमीन में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी, वहीं सेब के लिए जरूरी चिलिंग ऑवर्स भी पूरे होने होने की संभावना है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से गिरि खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। गिरि के आसपास के इलाकों में गाद की मात्रा अधिक हो गई है। गाद बढ़ने से पेयजल योजनाओं में फिल्टरों के चोक होने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण पानी की पंपिंग बंद कर दी गई है। गिरि खड्ड में कोटखाई से होते हुए पानी आता है। ठियोग-हाटकोटी सड़क के निर्माण के दौरान मलबा खड्ड में फेंका गया था। इसके अलावा मतियाना के गिरि की तरफ के ग्रामीण सड़कों के निर्माण का मलबा भी बारिश के साथ गिरि खड्ड में आता है, जिससे हर वर्ष बारिश के दौरान गिरि खड्ड में गाद बढ़ जाती है और आम जनता को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है।
ठियोग कस्बे के लिए बिछाई जा रही नई पाइप लाइन से होगा सुधार
ठियोग कस्बे के लिए अमृत जल योजना के तहत 18 करोड़ की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइप को बिछाने का काम पिछले साल से चल रहा है। इसके पूरा होने की उम्मीद है। योजना के पूरा होने के बाद कस्बे में पानी की कमी की समस्या से निजात मिल पाएगी।