{"_id":"6a4518e69c730246e6049a5d","slug":"water-is-being-continuously-released-into-the-sutlej-from-the-nathpa-dam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163808-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे बादल : सतलुज में छोड़ा पानी, रिस्पा में ऊफान पर नाला, बही गांव की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे बादल : सतलुज में छोड़ा पानी, रिस्पा में ऊफान पर नाला, बही गांव की सड़क
विज्ञापन
रामपुर में जलस्तर बढ़ने पर इस तरह दिखी सतलुज। संवाद
. नाथपा बांध से सतलुज में लगातार पानी छोड़ा जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ऊपरी शिमला, किन्नौर और कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश में बुधवार को जमकर बादल बरसे। किन्नौर के कल्पा और रिकांगपिओ में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, किन्नौर के रिस्पा नाला उफान में आने के कारण गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बह गई है। पहली बारिश के बाद से ही नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। किन्नौर में सतलुज पर बनीं जल विद्युत योजनाओं से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सायरन बजाकर रामपुर सहित निचले क्षेत्रों के लोगों सतर्क किया जा रहा है। साथ ही नदी के किनारे न जाने की चेतावनी भी दी गई है। नाथपा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद से रामपुर से होकर बहने वाली सतलुज भी पूरे उफान पर है। वहीं, बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सड़कों और रास्तों पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश से बागवान और किसान खुश हैं। ऊपरी शिमला और आउटर सिराज में बारिश का दौर बुधवार तड़के से शुरू हुआ। इसके बाद दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। किन्नौर के कल्पा और रिकांगपिओ में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, किन्नौर के रिस्पा नाला ऊफान में आने के कारण गांव को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बह गई है।