{"_id":"610041418ebc3e5822199595","slug":"water-crisis-people-protest-in-matiyana-jal-shakti-vibhag-office-rampur-hp-news-sml378362355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ध्ररने पर बैठे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ध्ररने पर बैठे विधायक
विज्ञापन
पेयजल की समस्या को लेकर जलशक्ति विभाग मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण और विधायक राक?
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में पेयजल
संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ठियोग विस क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में जलशक्ति विभाग के मंडल कार्यालय मतियाना के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र की पेयजल योजनाओं के सुचारु रूप से नहीं चलने के कारण क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इससे मजबूर होेकर ही वह आज सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। विधायक राकेश सिंघा की अगुवाई में ग्रामीणों ने मतियाना स्थित जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में केलवी, सरीवन, संधू और महोग सहित आसपास की विभिन्न पंचायतों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीण ने विभाग पर योजनाओं से गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाने में विफल रहने का आरोप लगाया। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को लेकर आईपीएच विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। हालत यह है कि गांवों में 10 से 15 दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही से आम जनता परेशान है और उनके कई बार हस्तक्षेप के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन के बाद विधायक और उनके समर्थक अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। पेयजल की समस्या को लेकर पिछले महीने भी ग्रामीणों ने विधायक की अगुवाई में मतियाना में प्रदर्शन किया था।
ग्रामीण विभाग से पेयजल लाइनों की मरम्मत, जल भंडारण टैंकों की मरम्मत सहित पेयजल आपूर्ति को सुधारने की मांग कर रहे हैं। सिंघा ने चेताया कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आरपार की लड़ाई जारी रहेगी।
ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या को लेकर एनएच-पांच को जाम करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण बालकृष्ण बाली, सुरेंद्र चंदेल, अमीचंद ठाकुर, विजय चौहान, सोनू वर्मा, राजेंद्र, हेमराज, रमेश, ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।