फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Water crisis in Chaupal, not getting enough water even on the third day

Rampur Bushahar News: चौपाल में जल संकट, तीसरे दिन भी नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

Wed, 15 Mar 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में पेयजल की कमी से लोग परेशान हैं। अभी तक लगभग 20 हजार की आबादी के लिए 1998 में बनी थलन स्कीम से पेयजल आपूर्ति की जा रही हैए जो पानी की जरूरत पूरा नहीं कर पा रही है। सोर्स में पानी कम होने के कारण बहुत कम पानी नगर पंचायत चौपाल तक पहुंच रहा है। नगर पंचायत चौपाल में तीन दिनों बाद एक कनेक्शन में मात्र दो सौ लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है और नगरवासियों को तीसरे दिन भी भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नगरवासी अपनी प्राइवेट गाड़ियों में पानी ढो रहे है। विभाग और सरकार कोई कदम नहीं उठा रहा है। नगर पंचायत चौपाल के चार नंबर वार्ड में बुधवार को तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति नहीं की गई जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। चौपाल, बोधना, थाना, मझौटली और नगर पंचायत चौपाल के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं, नगर पंचायत चौपाल की पार्षद नीलम मधाइक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि नगर पंचायत चौपाल में पेयजल आपूर्ति करने वारे उचित कदम उठाये।
विज्ञापन

क्या कहते है एसडीएम
उधर एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि पानी की किल्लत को समाप्त करने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी और जल्दी ही नियमित पेयजल आपूर्ति का समाधान किया जायेगा।
विज्ञापन

क्या कहता है जलशक्ति विभाग
जलशक्ति विभाग उप मंडल चौपाल के सहायक अभियंता कंवर सिंह का कहना है कि नेवटी खड्ड-रीयूनी चौपाल उठाऊ पेयजल योजना में बिजली जोड़ने का कार्य प्रगति पर है और बिजली का कनेक्शन मिलने के दस दिनों के भीतर उठाऊ पेयजल योजनाएं शुरू कर दी जाएगी, जिससे पेयजल की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed