{"_id":"62b5efb51bce2971410ae707","slug":"water-cricis-rampur-hp-news-sml413157326","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक चश्मे से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक चश्मे से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। गर्मी की तपिश जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे ही ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। किन्नौर जिले की सुंगरा पंचायत के ग्रामीण बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। आईपीएच विभाग पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने में विफल साबित हो रहा है। ग्रामीण मजबूरन करीब एक किलोमीटर दूर चश्मे से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं। विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
पंचायत के भावानगर, डेड सुंगरा, आरएस कॉलोनी, बारो और थानंग गांव में एक माह से पेयजल न मिलने के कारण ग्रामीण पानी को तरस गए हैं। ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक चश्मे से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार विभाग के अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया है। पंचायत के लिए सुंगरा कंडा और छौत कंडा से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पेयजल आवंटन में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।
सुंगरा पंचायत प्रधान राकेश नेगी, पूर्व उपप्रधान अमृतलाल नेगी, ज्योध्यान सिंह नेगी, संतोष नेगी, नारायण सिंह नेगी, श्रवण नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि पेयजल समस्या नहीं सुलझी तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उधर, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि समस्या है तो जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समाधान किया जाएगा।