{"_id":"6447fec31c49a8e652099776","slug":"ward-member-who-went-to-graze-cattle-in-fagus-drain-of-theog-missing-rampur-hp-news-c-19-1-132877-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के फागू की नाला में पशु चराने गई वार्ड सदस्य लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के फागू की नाला में पशु चराने गई वार्ड सदस्य लापता
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के साथ लगते फागू की नाला पंचायत की वार्ड सदस्य (25) 21 अप्रैल को अपने घर से सुबह 10:00 बजे के करीब पशुओं को चराने के लिए गई थी। चार दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
परिजनों ने इसकी शिकायत 21 अप्रैल को ही ढली थाना में दर्ज करवा दी लेकिन अभी तक महिला को कोई पता नहीं चल पाया है। महिला के पति नारायण ने बताया कि उनकी बीबी अंजू बाला 21 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे घर से पशुओं को चराने के लिए गई लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं आई, तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार महिला अंजू बाला पंचायत में वार्ड मेंबर भी हैं, जिनकी दो बेटियां हैं। अब उनकी गुमशुदगी के बाद से महिला की दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर से जंगल की ओर तलाश पर गए परिजनों ने बताया कि जंगल में महिला का फोन भी मिला है जो कि चालू अवस्था में था। फोन से पूरे नंबरों की सूची भी डिलीट की हुई है।