{"_id":"6ad9f6e1a21d0be10e02bfe2","slug":"walking-in-front-of-the-shops-action-to-be-taken-on-collectors-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173056-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी लगवाकर \nवसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दुकानों के आगे रेहड़ी-फड़ी लगवाकर वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रामपुर बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद करेगी कार्रवाई। संवाद
अवैध वसूली की शिकायतों के बाद नगर परिषद सख्त
त्योहारी सीजन से पहले बाजार में बढ़ रहा अतिक्रमण
मुख्य शहर में बढ़ रहीं राहगीरों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। त्योहारी सीजन के दौरान चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में अतिक्रमण बढ़ जाता है। ऐसे में बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोग खासकर स्कूली बच्चे खासी परेशानी झेलते हैं। अब इससे निपटने के लिए नगर परिषद सख्त हो गया है। नगर परिषद को कार्यकारी अधिकारी मिलने के बाद अब अतिक्रमण पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद ने अवैध वसूली की शिकायतों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर परिषद रामपुर बुशहर ने बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित ढंग से लगाई जा रही रेहड़ी-फड़ी के मामले को गंभीरता से लिया है। नगर परिषद को शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को बैठा रहे हैं और उनसे प्रतिदिन 500 से 600 रुपये तक की वसूली की जा रही है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बाजार में अतिक्रमण बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर अनधिकृत रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने के कारण बाजार की व्यवस्था प्रभावित होती है और पैदल चलने वाले लोगों और ग्राहकों को भी असुविधा होती है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बाजार में अतिक्रमण और अनधिकृत गतिविधियों को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। नगर परिषद का उद्देश्य बाजार में सुव्यवस्था बनाए रखना, स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और आम जनता को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना है। नगर परिषद की ओर से त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में अतिक्रमण पर नियंत्रण रखने और नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, अवैध वसूली से संबंधित शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सभी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाना नगर परिषद के साथ-साथ सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।