{"_id":"684835f703580658a60b6d2f","slug":"waiting-for-15-km-road-since-8-years-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-136896-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आठ साल से डेढ़ किलोमीटर सड़क का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आठ साल से डेढ़ किलोमीटर सड़क का इंतजार
विज्ञापन
आठ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया ठंडा पानी बागासराहन संपर्क सड़क का निर्माण। संवाद
बागा सराहन पंचायत के हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानी
सरकार और विभाग की नाकामी पड़ रही ग्रामीणों पर भारी
कहा-जल्द नहीं हुई सुनवाई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)।
बागा सराहन पंचायत के हजारों ग्रामीण आठ साल से डेढ़ किलोमीटर सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क निर्माण के लटके कार्य को लेकर ग्रामीणों में सरकार और लोक निर्माण विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं होता है, तो वे मजबूरन कोर्ट जाने को मजबूर होंगे। साल 2017 में बागा सराहन के लिए ठंडा पानी से संपर्क मार्ग का कार्य शुरू हुआ था। इस कार्य के लिए बजट का भी प्रावधान किया गया था। पंचायत ने कई बार प्रस्ताव पारित कर सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण पूरा करने की गुहार लगाई, लेकिन मामला आज दिन तक ठंडे बस्ते में है। इन आठ वर्षों में विभाग में करीब छह अधिशासी अभियंता बदल गए, लेकिन सड़क का कार्य आज भी जस का तस है। इस सड़क के निर्माण से बागा सराहन के ग्रामीणों को सर्दियों और बर्फबारी के मौसम में सड़क सुविधा से जुड़ा रहने में मदद मिलनी है। बर्फबारी में बागा सराहन सड़क बंद हो जाती है। इस संपर्क सड़क से ग्रामीण 12 माह यातायात सुविधा से जुड़े रहेंगे। बागा सराहन पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकारें आईं और गई, लेकिन ग्रामीणों की मांग आज दिन तक अधूरी है। दुर्गम क्षेत्र के हजारों लोग आज भी सड़क सुविधा के लाभ से वंचित हैं। यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं होता है, तो ग्रामीण न्यायालय का रुख करने को मजबूर होंगे।
ठंडा पाणी से बागा सराहन सड़क निर्माण को लेकर बजट के लिए विभागाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। बजट का प्रावधान होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।- मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड