फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vyapar Mandal demonstrated against Pahalgam terrorist attack

Rampur Bushahar News: पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के गूंजा आनी

Thu, 24 Apr 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ व्यापारमंडल ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में वीरवार को व्यापारमंडल आनी के आह्वान पर आनी बाजार दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहा। इस दौरान आनी कस्बे के व्यापारियों के अलावा कई लोग पुराने बस अड्डे में इकट्ठे हुए। लोगों ने आनी के नए बस अड्डे से किरण बाजार तक रोष रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद का एक पुतला भी फूंका। इस दौरान आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल, मंदिर कमेटी आनी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा, भाजपा के आनी मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रफ्तार ठाकुर सहित व्यापार मंडल के सदस्यों सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे।

आनी के पुराने बस अड्डे में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछकर 27 निहत्थे, निर्दोष नागरिकों को मौत के घाट उतारा गया है, उससे भारत वर्ष सहित पूरा विश्व चिंतित और स्तब्ध है। लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आज हमें एकजुट होकर आतंकी ताकतों से लड़ने की जरूरत है। हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। लोकेंद्र कुमार ने चेताया है कि क्षेत्र में आने वाले फेरीवालों और अन्य कारीगरों से सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों से अपनी बहू, बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित रखने की जरूरत है, ताकि लव जेहाद की चपेट में न आ सके। वहीं, व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल ने कहा कि आनी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी भारी राज्य के व्यक्ति को बिना उनका पंजीकरण करवाए, बिना उनकी वेरिफिकेशन करवाए दुकान या मकान किराये पर देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सुरक्षा को लेकर खुद भी जागरूक होने की जरूरत है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed