{"_id":"6a1ae382bcba736d490af212","slug":"voting-for-panchayat-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-161350-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में पंचायती राज चुनाव संपन्न, 77.08 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में पंचायती राज चुनाव संपन्न, 77.08 फीसदी मतदान
विज्ञापन
खगना पंचायत 90.59 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल/नेरवा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का अंतिम चरण शनिवार को चौपाल विकास खंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।
विकास खंड की 17 पंचायतों में कुल 17,710 मतदाताओं में से 13,651 ने मतदान किया। इन मतदाताओं में 7,030 पुरुष और 6,621 महिला मतदाता शामिल रहे। 77.08 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। चौपाल विकास खंड की 17 पंचायतों में मतदान कराया गया। इनमें बागन, देवत, देइया-डोची, धनात, गोरली-मरोग, हलाऊ, जावग-छमरोग, जोरना, खगना, खूंड-नेवाल, क्यारी-शिलान, कुटाह, लच्छोग, मनू-भाविया, मटाल, पुजारली तथा शावला पंचायतें शामिल हैं। कई पंचायतों में मतदान प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया। यह ग्रामीण मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। देवत पंचायत के बटसेवड़ी और शांठा निर्वाचन क्षेत्रों में केवल जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए मतदान हुआ। इन पंचायतों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे।
खगना पंचायत 90.59 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे रही। इसके अलावा जोरना पंचायत में 87.81 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। गोरली-मरोग में 86.81 फीसदी और मटाल में 85.57 फीसदी वोट पड़े। धनात में 85.14 फीसदी, देइया-डोची में 84.89 फीसदी और पुजारली पंचायत में 84.45 फीसदी मतदान हुआ।