फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers showcased their talent on the occasion of NSS Foundation Day at LBS College

Rampur Bushahar News: एलबीएस कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मयंक शर्मा और शिखा चौहान बने एनएसएस इकाइयों के अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, सरस्वती नगर में वीरवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पवन कुमार और इकाई-दो की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रीति पांटा के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद प्रो. प्रीति पांटा ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा नई एनएसएस कार्यकारिणी की घोषणा की। इकाई-एक के अध्यक्ष पद पर मयंक शर्मा और इकाई-दो के अध्यक्ष पद पर शिखा चौहान का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने एनएसएस प्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article