{"_id":"690739d83cac0827720b5446","slug":"volunteers-renovated-the-school-premises-at-nogli-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-147315-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन
नोगली स्कूल परिसर में नालियों की सफाई करते स्वयंसेवी। संवाद
सात दिवसीय विशेष शिविर में विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हो रहे स्वयंसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रानी रत्ना कुमारी मेमोरियल उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर चल रहा है। पांचवें दिन रविवार को स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने खुले में पड़े कूड़े को इकट्ठा किया। आसपास नालियों की सफाई की और लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया। एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार और विजय कनैन ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में स्कूल के रसायन प्रवक्ता संजय शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे और अभियान की अगुवाई की। एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवियों को विभिन्न गतिविधियों से रूबरू करवाया जा रहा है। प्रत्येक दिन शिविर में बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों की ओर से संबंधित विषयों के बारे में स्वयंसेवियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर रैली निकाली जाएगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर में पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने टीम बनाकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में अर्पित शर्मा, राघव, श्रुति, सानिया, प्रिंस, सुजल, योगेश, समुन, वंशिका, मीनाक्षी, रूपांशी, गुंजन, सानिया, पलक, पिंजल, प्रियांशी, नेहा, दीक्षा और निरिबल मेहता ने टीम वर्क किया।