फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers conducted a cleanliness drive on NSS Day

Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में गूंजा नॉट मी, बट यू का संदेश

Thu, 24 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Volunteers conducted a cleanliness drive on NSS Day
दत्तनगर स्कूल में एनएसएस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
एनएसएस दिवस पर स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, संवारा विद्यालय परिसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में एनएसएस दिवस पर वीरवार को आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना साफ नजर आई। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र नॉट मी, बट यू को आत्मसात करने और श्रम की गरिमा को समझने का संदेश दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने न केवल सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखे, बल्कि हाथों में औजार थामकर विद्यालय परिसर में श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश भी दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र लक्टू और पविंद्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सामाजिक जिम्मेदारी, एकता, राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रभावी वक्तव्य दिए। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने घास-फूस हटाने के साथ बगीचों की क्यारियों और रास्तों को साफ कर व्यवस्थित किया। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी भी विद्यार्थियों के साथ श्रमदान में जुटे रहे। शिविर ने विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी एनएसएस स्वयंसेवकों और स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed