{"_id":"66927af78867a22ea70b14b8","slug":"volleyball-tournament-in-kadivan-education-minister-rohit-thakur-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118721-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : रोहित ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : रोहित ठाकुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बागवानी के लिए चर्चित बागी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करके बेरोजगारों को घरद्वार पर रोजगार मुहैया करवाने का रहेगा। दियोरीघाट से उमलाद्वार सड़क के लिए भी राशि का प्रावधान किया जा चुका है। इस सड़क के माध्यम से खड़ा पत्थर से नारकंडा लोग डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को देर शाम कड़ीवन में वॉलीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में लगभग 2,200 के करीब शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस क्षेत्र की घनासीधार से जुड़ने वाली सड़क के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार ने मुहैया करवाई गई है।
दियोरीघाट से गजैंदली से टिक्कर तक सड़क की मैटलिंग के लिए राशि दी गई है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि कड़ीवन सड़क को भी पक्का किया जाएगा।
मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कई विकास कार्य किए, जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमआईएस की 153 करोड़ रुपये की राशि एकमुश्त जारी की गई है। बागवानों को कीटनाशक दवाइयों के खरीद के लिए मिलने वाले अनुदान की व्यवस्था फिर शुरू की गई है। अब सेब को मंडियो में किलो के हिसाब से बेचा जाना है। सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने नवयुवक मंडल कड़ीवन को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, ग्राम पंचायत प्रधान रेवती देवी, उप प्रधान यशपाल व गालुन, नवयुवक मंडल कड़ीवन के प्रधान रवीन सलाकटा, सचिव ईशान चैहान, उपप्रधान रितेश कोषाध्यक्ष मनीष कायथ और बड़ी संख्या में पंचायत के स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।