फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volleyball excitement to begin in Nogli on June 23

Rampur Bushahar News: नोगली में 23 जून से शुरू होगा वॉलीबाल का रोमांच

Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
आरआरकेएमएससी क्लब नोगली दिवंगत वीरभद्र सिंह मेमोरियल का कर रहा आयोजन
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगी 50 हजार की नकद राशि
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नोगली स्कूल मैदान में 23 जून से वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। ग्रामीण स्तरीय इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। आरआरकेएमएससी क्लब नोगली की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में आयोजक कमेटी जुट गई है। क्लब के अध्यक्ष जगत वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरआरकेएमएससी क्लब नोगली की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की याद में ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड खंड की टीमें ही भाग ले सकती हैं। 21 जून को लाइव टाइज डाली जाएगी।प्रतियोगिता की विजेता टीम को 50 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 25 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित जाएगा। इसके अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से क्लब सम्मानित करेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोनू बेश्टू, कोषाध्यक्ष अतुल जिश्टू, सचिव शुभम जगटा, प्रेस सचिव अर्जुन जोशी सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed