फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volleyball competition organized by Indian Army Tripeaks Brigade concluded in Chitkul School

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में सनराइजर्स बटसेरी बना विजेता

Fri, 30 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition organized by Indian Army Tripeaks Brigade concluded in Chitkul School
भारतीय सेना की ओर से छितकुल स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेत टीम ट्रॉफी लेते हुए
भारतीय सेना ट्राईपिक्स ब्रिगेड की ओर से आयोजित छितकुल स्कूल में वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

विजेता टीम को 20 हजार, ट्रॉफी और गोल्ड मेडल से नवाजा, 10 टीमों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी



सांगला (किन्नौर)। भारतीय सेना ट्राईपिक्स ब्रिगेड सद्भावना ओपी (ऑपरेशन) के तहत नगस्ती चेक पोस्ट के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छितकुल में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा शुक्रवार को संपन्न हो गई। स्पर्धा में सनराइजर्स बटसेरी की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। आठ दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सांगलावैली की 10 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वॉलीबाल खेलकूद स्पर्धा के समापन अवसर पर खिताबी मुकाबला सनराइजर्स बटसेरी और चीता चार्चर छितकुल के बीच हुआ। इसमें सनराइजर्स बटसेरी की टीम ने विपक्षी टीम को 3-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 20 हजार, ट्रॉफी, ट्रैकसूट और प्रशस्ति पत्र सहित गोल्ड मेडल से नवाजा। वहीं, उपविजेता टीम को 10 हजार, टॉफी, प्रशस्ति पत्र, ट्रैकसूट सहित सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। सेना अधिकारियों ने कहा कि गांव के युवाओं को खेलकूद गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य छितकुल स्कूल हिषेज्ञाल शल नेगी, प्रधानाचार्य रक्षम चेतराम नेगी, प्रधान छितकुल पंचायत सुभाष नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, समिति सदस्य रजनीश नेगी, कारू युवक मंडल अध्यक्ष समीर नेगी, उपाध्यक्ष इशा नेगी, सचिव आदर्श नेगी, कोषाध्यक्ष साहिल नेगी, वरिष्ठ सलाहकार ललित नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

भारतीय सेना की ओर से छितकुल स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेत टीम ट्रॉफी लेते हुए

भारतीय सेना की ओर से छितकुल स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेत टीम ट्रॉफी लेते हुए

भारतीय सेना की ओर से छितकुल स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेत टीम ट्रॉफी लेते हुए

भारतीय सेना की ओर से छितकुल स्कूल में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेत टीम ट्रॉफी लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed