फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volleyball competition begins in Batadi village, Rohru, Shimla.

Rampur Bushahar News: बटाड़ी गांव में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

Fri, 28 Jun 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition begins in Batadi village, Rohru, Shimla.
अढ़ाल पंचायत के बटाड़ी गांव में  वालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अति​थि व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। अढाल पंचायत के तहत बटाड़ी गांव में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ महासू देवता मंदिर कमेटी के मोहतमिन हरदेव शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर महासू देवता मंदिर कमेटी के मोहतमिन हरदेव शर्मा, प्रधान महासू नवयुवक मंडल प्रेम देव शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। खेल गतिविधियों में युवाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और टीम वर्क, सामुदायिक भावना को मजबूत करने के प्रयास में युवक मंडल की यह एक पहल है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा। समापन अवसर पर रविवार को महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जयदेव परवाट, चंदुलाल किक्टा, अशोक राक्टा, कमाल देव, सुनिल दत्त, अतर सिंह, नंद लाल शर्मा, दूर्गा देव, मोहिंदर राक्टा, संजु राक्टा, मोहनलाल नास्टा सहित जेंसी राम शर्मा, भगत चंद किक्टा, राजदेव भारद्वाज, कुंदन लाल, निरंजन देव, उतम सिंह, राय सिंह, पूरन चंद, सोहन लाल, प्रधान महिला मंडल बटाड़ी समीला भारद्वाज, प्रधान महिला मंडल घरशाल अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। युवक मंडल प्रधान प्रेम देव शर्मा ने अपने साथियों सहित मुख्य अतिथि व मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य लोगों को टोपी-मफलर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

अढ़ाल पंचायत के बटाड़ी गांव में  वालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि व अन्य

अढ़ाल पंचायत के बटाड़ी गांव में  वालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed