{"_id":"671cd4e666c3d99e6e0cd1db","slug":"vivekananda-sadan-got-first-place-in-rangeli-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123757-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विवेकानंद सदन ने रंगाेली स्पर्धा में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विवेकानंद सदन ने रंगाेली स्पर्धा में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज में मिठाइयां बांटकर मनाया दीपावली पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना (नोगली) में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में अंतर्सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के चार सदनों के करीब 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभा के खूब जौहर दिखाए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्थान के सहायक आचार्य राजेंद्र नेगी ने की। वहीं संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलकराज भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से शैक्षणिक संस्थान में प्रशिक्षुओं के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना, सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं सृजनात्मकता का विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विकास करवाया जा सकता है, जो कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान का मूल उद्देश्य रहता है कि हम बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करवा सकें। इस प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने पहला, गांधी सदन ने दूसरा, रविंद्र नाथ टैगोर और अब्दुल कलाम सदन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, सचिव राजीव शर्मा और कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता ने सभी शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्र छात्राओं के साथ मिठाई बांटकर दीपावली पर्व की खुशियां मनाईं।
इस मौके पर संस्थान के प्रो राजेंद्र नेगी, प्रो ललित कायथ, प्रो तपस्या शर्मा, प्रो नरेंद्र ठाकुर, प्रो नवनीत, अंकित, हेमराज और पूर्ण चंद सहित अन्य मौजूद रहे।