{"_id":"6acf6de8ef8db0ed870ebf01","slug":"vivek-kumar-sharma-from-dalash-conferred-with-the-honorary-title-of-vidya-vachaspati-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-172367-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश के विवेक कुमार शर्मा को मिली विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश के विवेक कुमार शर्मा को मिली विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
दलाश के विवेक कुमार शर्मा को मिली ‘विद्या-वाचस्पति’’’’ की मानद उपाधिकाशी हिंदी विद्यापीठ, वाराण
Link Copied
काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी ने हिंदी सेवा, सरस्वत साधना और कला के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले के दलाश क्षेत्र के रिवाड़ी निवासी विवेक कुमार शर्मा को काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से ‘विद्या-वाचस्पति’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। हिंदी सेवा, सरस्वत साधना, कला, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा शोध एवं सेवाकार्यों में योगदान के लिए मिले इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विवेक कुमार शर्मा वर्तमान में सरस्वती विद्या मंदिर, दलाश में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से जारी सम्मान पत्र के अनुसार, विवेक कुमार शर्मा, सुपुत्र मोहन लाल को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के आधार पर यह मानद उपाधि प्रदान की गई है। सम्मान-पत्र में अकादमिक परिषद की संस्तुति के आधार पर उन्हें ‘विद्या-वाचस्पति’ की उपाधि से अलंकृत किए जाने का उल्लेख किया गया है। विवेक कुमार शर्मा शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्हें मिली यह उपाधि ज्ञान, शिक्षा, हिंदी भाषा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण को विशेष पहचान देने वाली उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। लोगों ने कहा कि विवेक कुमार शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी शिक्षा, हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। विवेक कुमार शर्मा को मिली इस मानद उपाधि से दलाश क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।