{"_id":"66daf0a0ef11e30ee7007674","slug":"virtual-workshop-will-be-organized-in-ani-college-from-16th-to-22nd-september-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121362-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देशभर के शिक्षक और शोधार्थी डिजिटल एजुकेशन पर प्रशिक्षण करेंगे प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देशभर के शिक्षक और शोधार्थी डिजिटल एजुकेशन पर प्रशिक्षण करेंगे प्राप्त
विज्ञापन
आनी कॉलेज में 16 से 22 सितंबर तक वर्चुअल कार्यशाला का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में 16 से 22 सितंबर तक डिजिटल एजुकेशन फ्यूचर ऑफ टीचिंग लर्निंग (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020) विषय पर एक ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय आनी और प्रतिभा स्पंदन सोसायटी शिमला के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यशाला का आयोजन किया रहा है, जिसमें देशभर के शिक्षक और शोधार्थी डिजिटल एजुकेशन पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस कार्यशाला में सात दिन विभिन्न रिसोर्स पर्सन अलग-अलग सत्रों में डिजिटल एजुकेशन से संबंधित विविध विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करके शिक्षकों और छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
वर्कशॉप के को-ऑर्डिनेटर डॉ. संगीता नेगी और डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि यह कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होगी। कार्यशाला में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ हो चुका है। इच्छुक शिक्षक और शोधकर्ता ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक 7018701072 और 8219729525 पर संपर्क कर सकते हैं।