फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers raised questions on the construction of a drain along the Darkali road

Rampur Bushahar News: एक ही बारिश में टूट गई सड़क के किनारे बनाई निकासी नाली

Tue, 05 May 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised questions on the construction of a drain along the Darkali road
दरकाली पंचायत को जोडऩे वाली सडक़ पर टूटी निकासी नाली। संवाद
दरकाली सड़क के किनारे नाली के निर्माण पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

कार्य की गुणवत्ता को लेकर जताया रोष, विभाग से जांच करने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ग्रामीण क्षेत्रों की लाइफलाइन माने जाने वाली अधिकतर सड़कों को सुधारने का कार्य चल रहा है। केंद्र सरकार से सड़कों के निर्माण और आवश्यक सुधार के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके बावजूद धरातल पर सुरक्षित और टिकाऊ कार्यों का अभी भी अभाव है।उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत दरकाली को जोड़ने वाली सड़क पर हो रहे निकासी नाली के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने विभाग से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इस कार्य की जांच करने की मांग उठाई है। क्षेत्र में बारिश के कारण दरकाली सड़क पर बनी निकासी नाली टूट गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस सड़क पर इन दिनों निकासी नालियां बनाने का कार्य चल रहा है। वर्तमान में यह कार्य बाजा गांव के साथ हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में गुणवत्ता को बिल्कुल दरकिनार किया जा रहा है। बारिश से सड़क के किनारे बनी नाली पूरी तरह से टूट गई है। सड़क पर यह ऐसा स्थान है, जहां बारिश में अक्सर गाड़ियां फंस जाती हैं। बीते वर्ष बरसात के दौरान यहां पर कई दिनों तक सड़क अवरुद्ध रही थी। दूसरी ओर यहां पर ऊपर की ओर ग्रामीणों के सेब के बगीचे हैं, जो लगातार धंस रहे हैं। यदि यहां गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं होता है, तो इस बार बरसात में दिक्कत बढ़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही बारिश ने इस सड़क में बनी नाली को पूरी तरह से तोड़ दिया, जबकि अभी नालियों को बनाने का काम चल रहा है। इसी तरह से काम होता रहा, तो यह पैसों की बर्बादी है। दरकाली के ग्रामीणों का कहना है कि सेब सीजन में भी यह स्थान बागवानों की परेशानी का सबब बनता है। यदि विभाग समय रहते ऐसे कार्यों पर पैनी नजर रखेगा, तो ठेकेदार मनमानी नहीं कर पाएगा। यहां नालियों के निर्माण के लिए न तो बेस पक्का किया गया और न ही नालियों की साइड को सही ढंग से बनाया गया है। यही कारण है कि नालियों की साइड जगह-जगह से टूट गई है और ग्रामीणों में इसे लेकर रोष है।

फिर से नाली बनाने के ठेकेदार को दिए जाएंगे निर्देश

लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि बाजा के पास अभी निकासी नालियों का निर्माण कार्य चला हुआ है। यदि नालियां टूट गई हैं, तो संबंधित ठेकेदार को फिर से नालियों के निर्माण के निर्देश दिए जाएंगे। कार्य न होने तक ठेकेदार का बिल पास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article