फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers of Kiran and Taylor Panchayat are upset due to the closure of bus service

Rampur Bushahar News: बस सेवा बंद होने से किरण और टेलर पंचायत के ग्रामीण परेशान

Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने एक वर्ष पहले बंद कर दी है नेरवा-पेदग व नेरवा-किरण के लिए बस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का नेरवा डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण चौपाल उपमंडल के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसों की कमी के कारण कई रूट क्लब कर दिए गए हैं। उत्तराखंड की सीमा पर स्थित हिमाचल की पंचायतों किरण व टेलर में समस्या अधिक विकट है। यहां के ग्रामीण एक वर्ष से बस सेवा ठप होने से परेशान हैं। किरण पंचायत के उप प्रधान दलीप सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व तक इन पंचायतों के लिए नेरवा-पेदग और नेरवा-किरण दो बसें चलती थीं। बस सेवा नेरवा-किरण नेरवा से 3 बजे और नेरवा-पेदग नेरवा से 4 बजे चलती थी। दोनों बसें सवारियों से खचाखच भरी रहती थी। एक वर्ष से नेरवा-पेदग और नेरवा-किरण दोनों बसें बंद कर दी गई हैं। इनके स्थान पर अब मात्र एक बस नेरवा-मनेवटी चला दी गई है। नतीजतन, दो बसों की सवारियां एक ही बस में सफर करने को मजबूर हैं। कई बार बस ओवरलोड होती है, जिससे लोग परेशान होते हैं। दो बसों की सवारियां एक ही बस में भरी होने के कारण अक्सर यह बस रास्ते में ही खराब हो जाती है। कोई दूसरी बस न होने के कारण सवारियों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य स्थल तक जाना पड़ता है। बस के ओवरलोड होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दलीप सिंह ने बताया कि इस बस का आने का समय भी निश्चित नहीं है। इसके चलते यह शाम 7 बजे तक ही किरण पहुंच पाती है। इसके चलते दूर दराज के गांव वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। किरण पंचायत की प्रधान कविता भान्टा, थंगाड़ के वार्ड मेंबर देवेंद्र चौहान, नंबरदार मोहन सिंह, खड़ोग निवासी सुरेश चौहान, मनेवटी के नंबरदार बनवारी लाल, थिथरोली की वार्ड मेंबर प्रमिला शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुहार लगाई है कि पेदग बस को शीघ्र चलाया जाए, ताकि उन्हें रोजाना होने वाली असुविधा से निजात मिल सके।


केंद्र सरकार की 15 वर्ष पुराने वाहनों को स्क्रेप करने की नीति के कारण बसों की कमी हो गई है। इस कारण रूटों को क्लब करना पड़ रहा है। जैसे ही नई बसें आएंगी दोनों बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल शर्मा,

ट्रैफिक मैनेजर, हिमाचल पथ परिवहन निगम नेरवा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed