{"_id":"6aa69651f663eb19b902b411","slug":"villagers-of-brua-panchayat-will-soon-get-better-road-facilities-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169625-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कड़छम-ब्रुआ सड़क 9.66 करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कड़छम-ब्रुआ सड़क 9.66 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
निर्माणाधीन ब्रूआ सड़क। संवाद
विकास की बात : ब्रुआ पंचायत के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
. पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत होगा 5.61 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प
. क्षेत्र के बागवानों को नकदी फसल सेब मंडी पहुंचाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की सांगला वैली की कड़छम-ब्रुआ सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जल्द कायाकल्प होगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही करीब 9.66 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारेगा। इसके बाद ब्रुआ पंचायत के साथ-साथ सापनी पंचायत के ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। बीते कई वर्षों से ब्रुआ पंचायत के ग्रामीण खस्ताहाल सड़क से जूझ रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे थे, जो अब जल्द ही पूरी होगी। 5.61 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारी जाएगी। इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही मेटलिंग, टारिंग, सुरक्षा दीवार, निकासी नाली और पैरापिट लगाए जाएंगे। ग्रामीणों को सड़क सुधरने से बेहतर और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा। सड़क से ब्रुआ पंचायत के साथ-साथ सापनी पंचायत के बटूरी गांव के ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे। दयनीय बनी सड़क पर ग्रामीणों का सफर जोखिमभरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चे, कर्मचारी और मरीजों को पेश आ रही है। बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र में हर वर्ष करीब 60 हजार सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। सड़क दुरुस्त होने के बाद क्षेत्र के किसानों-बागवानों को अपनी फसलें मंडी तक पहुंचाना आसान होगा।
जल्द सुधरेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत ब्रुआ पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की हालत सुधारी जाएगी। ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।