फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers in Ukli were made aware of digital transactions

Rampur Bushahar News: उकली में ग्रामीणों को डिजिटल लेन-देन पर किया जागरूक

Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में यूको बैंक के संचालन एवं अरावली संस्था के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केंद्र रोहड़ू ने उकली मेहन्दली पंचायत के गांव बंचूला में वित्तीय साक्षरता एवं सतर्कता जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन और वित्तीय मामलों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिविर में नाबार्ड बैंक शिमला के जिला विकास प्रबंधक विवेक ओबरॉय, वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रबंधक राजेश झामटा, क्षेत्रीय प्रशिक्षक चांदनी चौहान तथा उपप्रधान पुष्कर शर्मा सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवेक ओबरॉय ने ग्रामीणों को सुरक्षित वित्तीय लेन-देन, बजट निर्माण, बचत एवं बैंकिंग सेवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। शिविर के दौरान इस वर्ष की ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषयवस्तु के तहत लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ईमानदारी और नैतिक मूल्य समाज तथा देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed