फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers enraged over sending Dalash bus from Rampur via Moin

Rampur Bushahar News: रामपुर से दलाश बस को वाया मोइन भेजने पर भड़के ग्रामीण

Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
. रूट बदलने से एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

. ग्रामीणों ने चेताया-समस्या नहीं सुलझी तो सड़क पर उतर कर होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। रामपुर-दलाश-नित्थर बस को वाया मोइन किए जाने पर दलाश क्षेत्र की जनता भड़क उठी है। रोषजदा ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन प्रबंधन निगम (एचआरटीसी) को चेतावनी दी है कि यदि बस को मोइन भेजा गया, तो क्षेत्र की जनता इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगी। रामपुर-दलाश-नित्थर करीब 90 किलोमीटर लंबे इस रूट पर दोपहर 2:00 बजे बस रामपुर से चलती है। बस से करीब एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं। बस को मोइन गांव भेजे जाने के कारण सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंधेरे में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वहीं, दलाश से स्कूली और आईटीआई के विद्यार्थी भी इस बस में अपने घर जाते हैं, लेकिन बस वाया मोइन गांव भेजे जाने के कारण इन छात्रों को अंधेरे में घर पहुंचना पड़ रहा है। अभिभावकों ने कहा कि यदि बच्चों पर अंधेरे में जंगली जानवरों ने हमला किया, तो इसका जिम्मेदार परिवहन निगम होगा। देवराज चौहान, मेहर चंद, सुभाष, एनडी ठाकुर और जिया लाल सहित अन्य लोगों ने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन रामपुर से मांग की है कि इस बस का रूट पुरानी व्यवस्था पर ही चलाया जाए। बस का रूट काफी लंबा है, जबसे इसे मोइन गांव भेजा गया है, अंधेरे में स्कूली बच्चे और लोग घर पहुंच रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि बस रूट को जल्द पुराने वाले रूट पर नहीं चलाया गया, तो दलाश और आसपास की क्षेत्र की जनता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।


बसों की कमी के कारण कुछ रूटों पर समस्या आई है। यह बस सेवा कुछ समय के लिए मोइन गांव चलाई गई है। जैसे ही नई बसें आती हैं, तो रामपुर-दलाश-नित्थर बस सेवा को पुन: पुरानी व्यवस्था पर ही चलाया जाएगा। - स्वरूप चंद, अड्डा प्रभारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article