फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers danced to the beat of drums in Ganvi

Rampur Bushahar News: गानवी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में दिन भर उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

देवता साहिब दमुख, देवता लाहरुवीर और लाच्छा महाराज के समक्ष हजारों लोगों ने नवाया शीश

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग घोड़ी के देव अधिष्ठाता प्रमुख देवता साहिब दमुख 15/20 घाटी के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वीरवार को गानवी में दिन भर ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण और देवलु खूब झूमे।

वहीं मंदिर में देवता लाहरुवीर और लाच्छा महाराज के साथ देवता साहिब दमुख का ऐतिहासिक दिव्य महामिलन आकर्षण रहा। हजारों लोगों ने मंदिर में देवताओं के समक्ष शीश नवाया। वहीं दिन भर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा और लोग अपने आराध्य देवताओं का स्वागत करने में भी जुटे रहे। दूर दूर से पहुंचे लोगों ने भी मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर में वाद्य-यंत्रों की धुनों पर स्थानीय लोग और देवलुओं ने नाटियों का दौर चलाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। दोपहर बाद देवता साहिब दमुख फांचा के लिए रवाना हुए। फांचा में देवता साहिब दमुख और जाख देवता साहिब फांचा के सानिध्य में दखरोड़ मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में दिनभर ग्रामीण और देवलु पारंपरिक नाटी डालेंगे। परशुराम मंदिर समिति डंसा के अध्यक्ष खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने कहा कि फांचा में देवता साहिब जाख और देवता दमुख के सानिध्य में दखरोड़ मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed