{"_id":"669287160f27f2fd940e04df","slug":"villagers-came-to-badiyara-bridge-and-blocked-the-road-for-an-hour-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118731-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त पुल पर बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त पुल पर बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चिड़गांव तहसील के बडियारा में पुल पर धरे में बैठे डिस्वाणी पंचायत के लोग
बडियारा पुल पर आकर ग्रामीणों ने किया एक घंटे चक्का जाम
कहा-पुल के दोनों छोर ढहने की कगार पर, सुरक्षा के नहीं किए प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव के तहत पिछले साल आपदा से पब्बर नदी पर बना बडियारा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल के दोनों छोर ढहने के कगार पर है, जिससे आवाजाही के लिए यह पुल सुरक्षित नहीं है। एक साल से गांववासियों की पुल की सुरक्षा को लेकर मांग को सरकार नहीं सुन रही है। इस बरसात में दोबारा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुल के खतरे को देखते हुए डिसवाणी पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को पुल पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। शनिवार को गांव के लोगों ने पुल पर पहुंच कर करीब एक घंटे सड़क पर चक्का जाम किया। पंचायत डिस्वाणी के प्रधान धमेंद्र भुगवान ने बताया कि बडियारा में पब्बर नदी पर बने इस पुल से करीब पांच पंचायत के लोगों की आवाजाही रहती है। पिछले साल बरसात के बाद पुल के दोनों छोर ढहने के कगार पर है। उसके बाद पुल की सुरक्षा को लेकर कई बार सरकार से आग्रह किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां के नेता भी इस पर पहल नहीं कर रहे हैं। यदि इस बरसात में पुल गिर गया, तो लोगों का सेब गांव में सड़ जाएगा। उन्होंने कहा बार-बार आग्रह के बाद पुल की सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंधन नहीं किए जा रहे, इसलिए गांव के लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित
अधिकारियों व प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना रोष प्रदर्शन स्थगित किया। पंचायत प्रधान धमेंद्र भुगवान ने मांग की है कि पुल की सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता के आधार पर गंभीर कदम उठाए जाएं। यदि पहल नहीं हुई तो दोबारा प्रदर्शन के लिए सैकड़ों लोग सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं।