{"_id":"6a09af610b45961c6f0b6d77","slug":"villagers-anger-erupts-after-traditional-birshi-fair-is-disrupted-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-160480-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पारंपरिक बिरशी मेले में खलल पाने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पारंपरिक बिरशी मेले में खलल पाने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
पुलिस थाना ब्रौ में कशोली के महिला मंडल और युवक मंडल ने दी शिकायत। संवाद
. पुलिस थाना ब्रौ पहुंचकर युवक मंडल और महिला मंडलों ने जताया विरोध
. कशोली के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की उठाई मांग
. दशकों से चली आ रही मेले की परंपरा को समाप्त करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड की कशोली पंचायत में आयोजित पारंपरिक बिरशी मेले में खलल डालने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। रविवार को कशोली पंचायत के चार महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीणों ने पुलिस थाना ब्रौ पहुंचकर मेले के आयोजन पर रोक लगाने के आरोप लगाए। महिला और युवक मंडल ने गांव के ही तीन लोग गब्बर सिंह, लोकेंद्र सिंह और दुर्गा सिंह के खिलाफ जगातखाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि कशोली गांव में वर्षों से बिरशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। दशकों से यह मेला स्कूल मैदान में आयोजित होता रहा, लेकिन इस बार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से मंजूरी लेने के बावजूद इन तीन लोगों ने मेले को यहां करवाने पर अधिकारियों को शिकायत की और ग्रामीणों को मजबूरन किसी दूसरी जगह मेले का आयोजन करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि ये तीनों मनगढ़ंत शिकायतें दर्ज करवा रहें है। इन तीनों ने मेले के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में ये भी शिकायत दी, जो तथ्यों के विपरीत है। महिला मंडल और युवक मंडल ने पुलिस में शिकायत देकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। हालांकि ग्रामीणों ने तीनों के पुलिस थाना न पहुंचने तक यहीं डटने की चेतावनी दी। युवक मंडल के प्रधान संतोष कुमार, सचिव मेहर कौशल, महिला मंडल नालागई की प्रधान रत्नी देवी, सचिव ब्यासा देवी, महिला मंडल कटेर प्रधान बिशनु देवी, सचिव सोमा देवी, महिला मंडल नागीसेर की प्रधान गंगा देवी, प्रतिभा देवी, विष्णु महिला मंडल कशोली की प्रधान शोभली देवी, गुड्डी देवी, महेंद्र सिंह, संगत राम, जियालाल, मनु वर्मा, जितेंद्र कटोच, मंगत राम, सीता देवी, केवल राम, सीता देवी सहित अन्य ने चेताया कि यदि इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई नहीं होती तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
चार महिला मंडल और युवक मंडलों सहित ग्रामीणों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। -उमेंद्र सिंह, थाना प्रभारी ब्रौ