फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vihaan, Umang, Akhilesh, Riya winner in Badminton

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में विहान, उमंग, अखिलेश, रिया विजेता

Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Vihaan, Umang, Akhilesh, Riya winner in Badminton
बैडमिंटन स्पर्धा के विजेता बच्चे
रोहडू। हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में अंतर सदन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा और प्रधानाचार्य रंजू शर्मा ने किया। इसमें स्कूल के एडमिन नागेंद्र लूटा और जगदेव सिंह मौजूद रहे। बैडमिंटन स्पर्धा के छात्र सब-जूनियर वर्ग के सिंगल मुकाबले में विहान शर्मा विजेता और सार्थक ठाकुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

डबल्स मुकाबले में विहान शर्मा एवं आदर्श ने प्रथम, सक्षम शर्मा एवं हिमांश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग के सिंगल मुकाबले में उमंग विजेता तथा पारुल उपविजेता रहीं। डबल्स मुकाबले में उमंग एवं ईवा ने प्रथम, वंशिका एवं वंशिका पांजटा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र जूनियर वर्ग के सिंगल मुकाबले में प्रज्वल भारद्वाज विजेता तथा ओजस चौहान उपविजेता रहे। डबल्स मुकाबले में प्रशम रेस्टा एवं अथर्व देव सिंह ने प्रथम, युगल घामटा एवं अनुराग नेगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रा जूनियर वर्ग के सिंगल मुकाबले में हर्षिता शर्मा विजेता तथा सेलवी ब्रागटा उपविजेता रहीं। डबल्स मुकाबले में राशि भागटा एवं पलक शीटा ने प्रथम, सृष्टि गोजी एवं सृष्टि जनटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र सीनियर वर्ग के सिंगल मुकाबले में अखिलेश चौहान विजेता तथा अंश फोल्टा उपविजेता रहा। छात्रा वर्ग के सिंगल मुकाबले में रिया गोंडा विजेता तथा नव्या आजाद उपविजेता रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed