फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vidisha first place in art competition

Rampur Bushahar News: कला प्रतियोगिता में विदिशा पहले स्थान पर

Thu, 15 Jun 2023 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 15 Jun 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Vidisha first place in art competition
रिकांगपिओ में जी-२० पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि।
प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में जी-20 के अंतर्गत जनभागीदारी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें रिकांगपिओ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया।

प्रभारी प्राचार्य प्रकाश गौर ने बताया कि जी- 20 के अंतर्गत एनईपी 2020, एफएलएन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत एक जून से ही विविध कार्यक्रमों भाषण, नुक्कड़ नाटक, नारा लेखन, रैली संचालन, चित्रकला, रंगोली, खेल खेल में पढ़ाई, कहानी कथन, वॉल पेंटिंग आदि का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि प्रवक्ता डाइट सुजाता ने कहा कि जी-20 का लोगो भारतीय तिरंगे के तीन रंगों से प्रेरित है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्राथमिक शिक्षक दिनेश कुमार ने एफएलएन पर, हितेश ने टॉय बेस्ट टीचिंग पर, पीजीटी भूगोल महेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति और पीजीटी इतिहास डीएम त्रिपाठी ने जी-20 पर पीपीटी से जानकारी दी। जी-20 पर आधारित कला प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल की विदिशा ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय के आयुष ने द्वितीय और डीएवी स्कूल के दिव्यांश और मनु पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पीजीटी अंग्रेजी देवचंद्र सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव, जबकि शिक्षक अंकित ने कार्यक्रमों का संयोजन और शिक्षिका सीमा और मुकेश कुमार मीणा ने कार्यशाला का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed