फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   VHP celebrated Shashthi Purti program on its foundation day in Rampur.

युवा पीढ़ी आने वाली चुनौतियों से निपटने को रहे तैयार : ठाकुर

Sun, 25 Aug 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में विहिप ने स्थापना दिवस पर मनाया षष्ठी पूर्ति कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद देशभर में अपने 60वें स्थापना दिवस को षष्ठी पूर्ति कार्यक्रम के रूप में मना रहा है। 29 अगस्त, 1964 को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विहिप की स्थापना हुई थी। 60 वर्ष पूर्ण होने पर षष्ठी पूर्ति कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर संगठनात्मक जिला रामपुर के प्रखंड रामपुर के अंतर्गत षष्ठी पूर्ति कार्यक्रम रामपुर नगर के ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग मंत्री विहिप संदीप ठाकुर रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त विभाग प्रचारक शिव कुमार और जिला संघ चालक विशेष रूप से मौजूद रहे। संत समाज से विहिप संत मार्गदर्शक मंडल के स्वामी अजय गिरी जी इस दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए रहे। मुख्य वक्ता संदीप ठाकुर ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना से लेकर अभी तक 60 वर्षों में विहिप की ओर से जो कार्य समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए किए जा रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी सभी के सामने रखी। साथ ही उन्होंने युवा पीढ़ी से भविष्य में हिंदू समाज और देश के सामने आने वाली चुनौतियों से सामना करने की तैयारी के लिए आह्वान किया। विभिन्न वक्ताओं ने विहिप के स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे। इस मौके पर अनिल वर्मा, विष्णु शर्मा, नप पार्षद स्वाति बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed