फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vetrnery doctor protest for pay scale

मांगों को लेकर वेटरनेरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी

Mon, 14 Feb 2022 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
vetrnery doctor protest for pay scale
मांगों को लेकर वेटनरी चिकित्सक संघ पेन डाउन हड़ताल करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। मांगों को लेकर जिले में वेटरनेरी डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल जारी है। इसके तहत डॉक्टर दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। रामपुर उपमंडल में तैनात वेटरनरी डॉक्टर भी इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। इसको देखते हुए डॉक्टरों ने 10 से 17 फरवरी तक पेन डाउन हड़ताल करने का फैसला लिया है। वेटरनेरी संघ ने प्रदेश सरकार से वेतन आयोग की विसंगतियों को जल्द दूर करने की मांग उठाई है। गौर हो कि समूचे प्रदेश में डॉक्टर अपनी मांगों को मनवाने के लिए 10 से 17 फरवरी तक दो घंटे की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

बीते वीरवार से डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे हैं। इसको लेकर छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों के विरोध में राज्य पशु चिकित्सा संघ भी आगे आया है। इनमें वेटरनेरी, एलोपैथी और आयुर्वेद से लेकर सभी श्रेणियां शामिल हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

राज्य पशु चिकित्सा अधिकारी संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए रामपुर बुशहर में तैनात प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कपूर ने कहा कि 17 फरवरी तक सरकार ने मांगें न मानी तो यह संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर 10 फरवरी से दो घंटे तक सेवाएं नहीं दे रहे हैं। हालांकि आपात स्थिति में सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। इसके तहत सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कपूर ने कहा कि सभी डाक्टरों के समक्ष वेतन विसंगतियां सामने आई हैं। चार प्रमुख बिंदुओं पर संघ संयुक्त मोर्चा के साथ खड़ा है। संघ ने वेटरनेरी डाक्टरों का उच्चतर वेतनमान पंजाब 2 लाख 37 हजार है जबकि प्रदेश में इसे 2 लाख 18 हजार पर फ्रीज कर दिया गया है। इसको लेकर डॉक्टरों में भारी रोष है। वहीं 2015 में बेसिक पे कम बढ़ाई गई।

हर डाक्टर को 10 से 20 हजार तक कम बेसिक पे बनाई गई है। अब मौजूदा सरकार ने तीन जनवरी के बाद डाइनेमिक एश्योर्ड कॅरिअर एश्योरेंस स्कीम बंद कर दी है, जिसे तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए। अनुबंध पर कार्यरत डाक्टरों को न्यूनतम बेसिक पे दी जाए, न कि उन्हें बेसिक पे का 60 प्रतिशत पर फिक्स किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे डाक्टरों का वेतन कम हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस ओर सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed