फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vehicular movement stalled for three days due to rise in water level in Shankui drain

शंकुई नाले में जलस्तर बढने से ठप पड़ी वाहनों की आवाजाही

Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement stalled for three days due to rise in water level in Shankui drain
कुन्नोचारंग-ठंगी मार्ग पर शंकुई नाले में जलस्तर बढने के कारण सड़क पर बह रहा पानी, आवाजाही ठप। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के दुर्गम क्षेत्र पूह की दो पंचायतों कुन्नोचारंग और ठंगी का संपर्क तीन दिन से कट गया है। शंकुई नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। ऐसे में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर सड़क बहाली के कार्य में जुटा है।
विज्ञापन

किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के ठंगी गांव के पास बीते बुधवार को शंकुई नाले में बाढ़ आने से ठंगी-कुन्नोचारंग संपर्क सड़क बंद हो गई है, इसके चलते पथ परिवहन निगम की बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। शंकुई नाले में बाढ़ से साथ आई गाद और मलबे के कारण कलवर्ट बंद हो गए हैं और नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर हैं। इन पंचायतों में करीब पांच टन मटर की फसल तैयार है। ऐसे में यदि समय रहते मार्ग बहाल नहीं होता है तो किसानों को भारी नुकसान होगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाली में जुटा हुआ है, लेकिन बाढ़ से जमा हुए मलबे को ठिकाने लगाने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्ण सिंह नेगी, सत्य प्रकाश बोरस, महेंद्र पाल नेगी, हरीश नेगी, सनम रिंगचैन नेगी, भगत सिंह नेगी, ठाकुर सिंह नेगी, अरुण कुमार नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के किसानों की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मूरंग के एसडीओ अशोक नेगी ने कहा कि शंकुई नाले में तीन दिन से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। नाले में बने कलवर्ट को खोलने में समय लग रहा है। कलवर्ट में फंसे पत्थरों को हटाकर पानी निकासी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed