{"_id":"6a006345dfb78ae556089f9c","slug":"vehicles-will-soon-run-on-the-sanei-shandal-bahlidhar-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159906-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनेई-शांदल-बाहलीधार सड़क पर जल्द दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनेई-शांदल-बाहलीधार सड़क पर जल्द दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
नोग वैली की सनेई-शांदल-बाहलीधार सड़क पर जल्द शुरू होगी वाहनों की आवाजाही। संवाद
विकास की बात : सात पंचायतों के किसानों-बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी सुविधा
12/20 वैली को जोड़ने के लिए तीसरे विकल्प के तौर पर सहायक होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से कर रहा सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। विकास खंड रामपुर के सेब बहुल क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द सनेई-शांदल-बाहलीधार सड़क की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में इस सड़क का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। इस सड़क के बनने से नोगवैली और 12/20 वैली के ग्रामीणों, किसानों-बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के ग्रामीण एक दशक से इस सड़क के निर्माण की आस लगाए हुए थे। लोक निर्माण विभाग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कर रहा है। इस सड़क से धार्मिक पर्यटन स्थल श्राईकोटी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी। नोगवैली के ऊपरी गांव से गुजरने वाली सड़क के निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। नोगवैली से 12/20 घाटी को जोड़ने के लिए एक अन्य विकल्प के तौर पर भी यह सड़क सहायक सिद्ध होगी। पहले नाबार्ड की सहायता से इस सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में शुरू किया जा चुका है। तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर इन दिनों कलवर्ट, सुरक्षा दीवार और सोलिंग का काम प्रगति पर है। सड़क की कटिंग पूरी होने के बाद मलबे को हटाया जा रहा है। इस सड़क से रामपुर विकास खंड की रचोली, शिंगला, लालसा, डंसा, देवठी, कूहल और धारगौरा पंचायत के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के ग्रामीण बंसी लाल, जिया लाल, घनश्याम, प्रताप सिंह, यशपाल, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश, सुंदर सिंह, तारा चंद, श्याम मुरारी, जगत सिंह सहित अन्य ने लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सड़क के निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जाए ताकि सेब सीजन से पहले किसानों-बागवानों को इस सड़क की सुविधा मिल सके।