फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vehicle will go to Kinnaur from today via Wazir Stepwell and Jhakri

Rampur Bushahar News: वजीर बावड़ी और झाकड़ी होकर आज से किन्नौर जाएंगी गाड़ियां

Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले को लेकर प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन

एनएच पांच से हटाने होंगे खड़े वाहन, नहीं तो पुलिस क्रेन से उठाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की 11 नवंबर से शुरूआत होगी। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ये रविवार से लागू होगा।
इस प्लान के तहत मेले के दौरान बड़े वाहनाें की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी झाकड़ी होकर करवाई जाएगी। 30 नवंबर तक यह ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे पांच पार्क किए वाहनों को हटाने के फरमान जारी किए हैं। यदि इसके बाद भी एनएच पर वाहन खड़े रहते हैं तो उन्हें क्रेन से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर में सोमवार से अंतरराष्ट्रीय लवी मेला लगेगा। प्रशासनिक रूप से यह मेला चार दिन तक चलता है, लेकिन मेले में व्यापारिक गतिविधियां करीब एक माह तक चलती रहती हैं। मेले में नेशनल हाईवे पांच के दोनों ओर दुकानें सजाई जाती हैं। इसके चलते एनएच पर मुख्य शहर से लेकर चूहाबाग तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन की ओर से मेले को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। ये आज से लागू होगा। इसके तहत शिमला से किन्नौर जाने वाले वाहनाें की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी से होगी। रामपुर से करीब चार किलोमीटर शिमला की ओर वजीर बावड़ी से ट्रैफिक में बदलाव रहेगा। प्रशासन ने नेशनल हाईवे पांच खोपड़ी से लेकर चूहाबाग तक सड़क पर पार्क किए वाहनाें को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। रविवार को सड़क पर खड़े वाहनाें को हटाना होगा। यदि कोई वाहन नहीं हटाता तो पुलिस क्रेन से वाहन को हटाएगी। वाहन हटाने का सारा खर्च वाहन मालिक से वसूला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने एनएच पर खड़े वाहनाें को हटाने के लिए वाहनाें पर नोटिस भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवी मेला कमेटी सचिव और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि लवी मेले के चलते ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। रविवार से शिमला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को वाया वजीर बावड़ी झाकड़ी होकर आवाजाही करनी होगी। मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से लवी मेले के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने नेशनल हाईवे पांच खोपड़ी से लेकर चूहाबाग तक खड़े किए गए वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि वाहन नहीं हटाए गए तो क्रेन की मदद से उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed