{"_id":"65c612d6104f2f91ef053bac","slug":"varsha-shamet-who-returned-from-the-republic-day-parade-received-a-warm-welcome-in-the-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-111966-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस परेड से लौटी वर्षा शमेट का महाविद्यालय में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस परेड से लौटी वर्षा शमेट का महाविद्यालय में जोरदार स्वागत
विज्ञापन
सीनियर अंडर ऑफिसर वर्षा शमेट की उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर की एनसीसी कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर वर्षा शमेट ने 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया।
इस उपलब्धि से वर्षा शमेट ने अपने महाविद्यालय और जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्षा का काॅलेज पहुंचने शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। कालेज के प्राचार्य डॉ० प्रेम प्रकाश चौहान सहित शिक्षकों, गैर शिक्षकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में गर्मजोशी के साथ वर्षा का स्वागत किया। वर्षा शमेट कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। 8-एचपी बटालियन रामपुर बुशहर से दिल्ली गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाली वर्षा एक मात्र एनसीसी कैडेट है। इस उपलब्धि के बाद 20 फरवरी को वर्षा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से राजभवन में मुलाकात करेगीं। प्राचार्य डाॅ. प्रेम प्रकाश चौहान ने बताया कि वर्षा ने काॅलेज के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. रोहित मोकटा ने कहा कि सीनियर अंडर ऑफिसर वर्षा शमेट ने 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर कॉलेज का मान बढ़ाया है। उन्होंने वर्षा को बधाई दी है।
राजेश हंसरेटा।