{"_id":"6790d8162bdb1a7d5a0686b5","slug":"various-varieties-of-plants-are-available-in-ani-horticulture-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-128670-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी बागवानी विभाग में उपलब्ध हैं विभिन्न किस्मों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी बागवानी विभाग में उपलब्ध हैं विभिन्न किस्मों के पौधे
विज्ञापन
विभिन्न रूट स्टॉक पर बागवानों को घरद्वार मुहैया करवाई गई विभिन्न किस्मों के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बागवानी विभाग आनी में मौजूद समय में रूट स्टॉक पर विभिन्न किस्मों के पौधे उपलब्ध हैं। बागवानी विभाग के विशेषज्ञ जगदीश वर्मा ने बताया कि आनी क्षेत्र के बागवानों के लिए विभिन्न किस्मों के पौधे सरकारी दरों पर उपलब्ध हैं। इन पौधों में मुख्य रूप से सेब, बादाम और आडू के पौधे शामिल हैं। वर्मा ने बताया कि विभिन्न किस्मों के सेब के पौधे जैसे कि एमएम 111 ब्रुक फील्ड गाला, ब्रुक फील्ड गाला जी 935, एमएम 111 पर डार्क बैरन गाला, आर्गन स्पर सेकंड एमएम 111, बल्टीमा गाला जी 935, रेड ब्लॉक्स पी 2, रेड ब्लॉक्स एम 9, रेड ब्लॉक्स एमला 106, गाला शिनेको रेड एमला 7, गेलगाला एमला 106 और रेडमगाला एमला 106 बागवानी के लिए उपलब्ध हैं। इन किस्मों के पौधों की विशेषताएं उनके बेहतर फल और उच्च उत्पादन की क्षमता में हैं। इसके अलावा, किंग रॉट जी 41 पर भी पौधे उपलब्ध हैं। बादाम के पौधों की विदेशों की किस्में जैसे मोंटेरी, नॉन पेरिल विकिंग और टॉप्स पीच आडू भी बागवानी विभाग में उपलब्ध हैं। इन पौधों को माइक्रो ग्राफ्टिड तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे इनकी वृद्धि और उत्पादन क्षमता अधिक होती है। वर्मा ने बताया कि इन पौधों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बागवानी में रुचि रखने वाले लोग कम लागत में गुणवत्ता वाले पौधों का चयन कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के बागवानों से आग्रह किया कि वे इन पौधों का उपयोग कर अपने बागों की सुदृढ़ता बढ़ाएं और बागवानी के क्षेत्र में नए प्रयासों के साथ सफलता प्राप्त करें। इन पौधों का वितरण आनी विभाग के बागवानी कार्यालय से किया जा रहा है। बागवानी से किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो सकती है और अगर वे नई किस्मों के पौधे लगाएंगे, तो इससे उनका उत्पादन अधिक हो सकेगा।