फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   urben body contract employee protest in rampur

वेतन नहीं मिलने पर बिफरे मजदूर, नप कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Oct 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
urben body contract employee protest in rampur
वेतन न मिलने को लेकर रामपुर में विरोध प्रदर्शन करते नगर परिषद के ठेका मजदूर। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने मजदूरों को वेतन नहीं मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। यूनियन ने बताया कि 2 ठेका मजदूरों को पिछले 6 महीने और अन्य मजदूरों को सितंबर माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में वीरवार को यूनियन ने नप रामपुर कार्यालय के बाहर मोर्चा खोला।
विज्ञापन

सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता, अमित, यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र और महासचिव ललिता ने कहा कि नगर परिषद के अंदर कार्य कर रहे सभी ठेका मजदूरों को लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। दो मजदूरों को पिछले छह महीने का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस विषय में बार-बार लिखित और मौखिक रुप से नगर परिषद प्रबंधन, ठेकेदार को इस विषय में अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके कारण इन ठेका मजदूरों को महंगाई के दौर में कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद में ठेका मजदूरों पर किसी भी प्रकार के श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2021 से निर्धारित किए गए न्यूनतम वेतन, जो प्रतिदिन 300 रुपये है, को अभी तक लागू नहीं किया गया है। अभी तक का मजदूरों को न्यूनतम वेतन से कम वेतन दिया गया है।

मजदूरों को लूटा जा रहा है, जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। धरने के माध्यम से चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन को तेज करेगी। इसके साथ ही कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने का काम भी बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर राजू राणा, मोती राम, मनिता, तारामणि, ललिता, रजनी, सोमारी, सीता, उस्तानी, रजनी, बीरमानिय, सोनिया, चिंता और नीलम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed