{"_id":"6a58c6f42bc49581160eb1cc","slug":"uprooting-cannabis-in-damrali-gave-the-message-of-a-drug-free-society-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164886-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डमराली में भांग उखाड़ कर दिया नशामुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डमराली में भांग उखाड़ कर दिया नशामुक्त समाज का संदेश
विज्ञापन
पंचायत की अगुवाई में पुलिस और महिला मंडल ने चलाया अभियान
रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत के डमराली में पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस और महिला मंडल के सहयोग से भांग उखाड़ो अभियान चलाया। अभियान के तहत क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधे उखाड़कर नष्ट किए गए।
तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि डमराली गांव से पुलिस प्रशासन और महिला मंडल के साथ मिल कर भांग उखाड़ो अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जो हर गांव तक जारी रहेगी। कहा कि डमराली में उन सभी जगहों का निरीक्षण किया गया है, जहां भांग उगी हुई थी। कुछ दिनों में यह सारी भांग उखाड़ी जाएगी। उन्होंने तकलेच पंचायत में आने वाले महिला मंडलों और युवक मंडलों सहित अन्य कमेटियों से आग्रह किया है कि इस मुहिम में साथ दें और अपने-अपने गांव में प्राकृतिक रूप से उगी भांग को नष्ट करें। तभी अपने भविष्य को नशे से दूर रखने में कामयाब होंगे। संवाद