फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Uproar over the selection of Nichar BDC President-Vice President

निचार बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन पर हंगामा

Thu, 04 Feb 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the selection of Nichar BDC President-Vice President
Uproar over the selection of Nichar BDC President-Vice President
भावानगर (किन्नौर)। भावानगर में निचार खंड बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भाजपा पार्टी ने वीरवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर बीडीसी सदस्यों को प्रलोभन और खरीद-फरोख्त करने का गंभीर आरोप लगाया। इसके कारण वीरवार को बीडीसी निचार खंड का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक जगत सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उनकी अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा की ओर से प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बीडीसी सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का प्रलोभन देकर भाजपा बीडीसी के सदस्यों को अपने पक्ष में करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, दोनों पार्टियों के पास बहुमत न होने पर बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई तो दोनों दलों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों दलों की ओर से दावा जताने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके चलते सदस्यों को पुलिस की निगरानी में अपने-अपने घर जाना पड़ा। उधर, एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि बीडीसी निचार खंड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। आगे चुनाव के लिए सभी सदस्यों को नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 15 बीडीसी सदस्यों में से मात्र सात सदस्य ही पहुंचे, जिसके चलते चुनाव टल गया है। आगामी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed