फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   unnu mahadev temple foundation stone established

राजस्थान के गुलाबी पत्थर से बनेगा उन्नू महादेव का मंदिर

Thu, 09 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
unnu mahadev temple foundation stone established
क्यूरी में उन्नू महादेव के नए मंदिर की वीरवार को बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पूजा अर्? - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी में बनने वाले उन्नू महादेव के मंदिर का निर्माण राज्यस्थान के गुलाबी पत्थर से होगा। इसकी खासियत यह है कि यह पत्थर तीन अलग-अलग रंगों में नजर आता है। सुबह के समय यह सफेद, शाम के समय गुलाबी और बारिश में लाल रंग का दिखाई देता है। इस मंदिर की ऊंचाई करीब 35 फीट होगी।
विज्ञापन

वीरवार को बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने पूजा-अर्चना के साथ सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्नू महादेव और श्रीखंड महादेव के जयकारों से ज्यूरी क्षेत्र गूंज उठा। मुख्यातिथि गुप्तेश्वर पांडे ने बताया शिव जगत के कल्याण के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

शिव को किसी जात किसी संप्रदाय का बंधन नहीं है। शिव पूरे जगत का कल्याण करने वाले हैं। उन्होंने ज्यूरी में महंत बाबा मस्तगिरी के मंदिर निर्माण के संकल्प की सराहना की और सभी शिव भक्तों और सनातनियों से दिल खोलकर मंदिर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्वयं भी जीवन भर इस मंदिर के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। उन्नू महादेव मंदिर के महंत बाबा मस्तगिरी ने बताया कि महादेव के ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण के लिए कारीगर भी राजस्थान और मध्यप्रदेश से लाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पत्थरों में गहरी नक्काशी का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर के निर्माण से यह क्षेत्र में एक बड़ा धार्मिक केंद्र बनेगा। यहां श्रीखंड और किन्नर कैलाश को जाने वालों के लिए एक बेस कैंप भी तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर समिति और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed