{"_id":"66d45609f45756bb27065073","slug":"union-budget-volunteers-ani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-121097-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्वयंसेवियों को बताई केंद्रीय बजट की विशेषताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में स्वयंसेवियों को बताई केंद्रीय बजट की विशेषताएं
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में केंद्रीय बजट 2024- 202 पर व्याख्यान पर आयोजित कार्यक्रम मौजूद छा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने केंद्रीय बजट 2024-2025 पर व्याख्यान आयोजित किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र के डॉ. रजनीश कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वयं सेविका योगेश्वरी ने मंच का संचालन किया। उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार ने बैज और एनएसए की टोपी पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया। स्वयं सेविका शालू भारती ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
डॉ. रजनीश कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2024-25 के विषय में शाब्दिक और व्यावहारिक रूप से स्पष्टीकरण सहित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए कितना आवश्यक है और पूरे वर्ष में कितना खर्च हुआ, यह पता लगाना कितना महत्वपूर्ण है। केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए निर्धारित विभिन्न योजनाओं और उनसे संबंधित लाभों पर प्रकाश डाला। स्वयंसेवियों को बजट के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया।
इस सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने मुख्य वक्ता का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से धन्यवाद किया और भविष्य में भी स्वयंसेवियों को ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उसके बाद एनएसएस इकाई की स्वयं सेवियों ने लक्ष्य गीत और राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया।