{"_id":"6681468e91f1e261f3003e6e","slug":"under-19-sports-competition-of-girl-group-concluded-in-shwad-ani-kullu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118111-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल आनी के सिर सजा ओवरऑल विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल आनी के सिर सजा ओवरऑल विजेता का खिताब
विज्ञापन
आनी के श्वाड में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता बनी कन्या स्कूल आनी की टीम। संवाद
श्वाड़ में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 17 स्कूलों की 251 प्रतिभागी छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्वाड़ में आयोजित छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल विजेता का खिताब कन्या स्कूल आनी ने अपने नाम किया। तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आनी खंड के 17 स्कूलों की 251 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुंडदल पंचायत प्रधान हेतराम भारती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य खेम चंद जम्बाल ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। खेलकूद प्रतियोगिता के खंड प्रभारी डीपीई सुशील कुमार ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में खंड आनी के 17 स्कूलों से आईं 251 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के प्रभारी अध्यापक राकेश शर्मा ने बताया कि तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में राजकीय कन्या स्कूल आनी प्रथम, शिल्ही जांजा द्वितीय, कबड्डी में राजकीय कन्या स्कूल आनी पहले, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय आनी दूसरे, खो-खो में खनाग प्रथम, कन्या स्कूल आनी द्वितीय, बैडमिंटन में तांदी स्कूल प्रथम, दलाश स्कूल द्वितीय रहा। वहीं मार्च पास्ट में कन्या स्कूल आनी प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बेहतर अनुशासन के लिए मेजबान श्वाड़ स्कूल को पुरस्कृत किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल आनी को ओवरऑल विजेता के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि प्रधान हेत राम भारती ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है, क्योंकि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थी का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पंचायत की ओर से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष तिलक गौतम, खेल प्रभारी सुशील आजाद, पीईटी प्रारंभिक चमन लाल, राकेश शर्मा, संजय कुमार, महेश ठाकुर, सीमा, सुभाष कायथ, सूबे राम शर्मा, देवी सिंह, हेम राज, संजय कुमार, प्रेमचंद सहित अन्य मौजूद रहे।